#career | How to make career in Redio Jocky | Redio Jocky रेडियो जॉकी में करियर

#career, |redio jocky, रेडियो जॉकी में करियर,business mantra, #businessmantra

Career in RJ | How make career in Redio Jocky | Redio Jocky

 

#career | How to make career in Redio Jocky | Redio Jocky रेडियो जॉकी में करियर. ग्लैमर की दुनिया में आरजे. यानी रेडियो जाॅकी, वीजे. यानी वीडियो जाॅकी, डीजे. यानी डिस्क जाॅकी और इंटरनेट जाॅकी की तेजी से मांग बढ़ रही है। युवाओं के लिए यह करियर बड़ा ही मस्ती भरा है। यदि आप म्युजिक और मस्ती में लगाव रखते हैं।कुछ अलग स्टाइल में लोगों से बातचीत करने और गपशप करने में आपको मजा आता है तो आप आरजे. रेडियो जाॅकी के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

 

आरजे यानी रेडियो जाॅकी RJ means Radio Jacky

 

देश में एफएम और म्युजिक रेडियो चैनल की संख्या में काफी वृद्धि होने के चलते आज आरजे जाॅकी की मांग तेजी से बढ़ रही है। यदि आपके पास रूप व सौंदर्य के साथ-साथ मधुर आवाज़ है. शुद्ध उच्चारण, बोलने की अदायगी और भावों को सफल मिश्रण बनाने का तरीका है, तो आप आरजे बन सकते है।

आवाज़़ के जादूगर अमीन सयानी, विपिन हांडा, अविनाश पाण्डे, भावना मिश्रा, रोशन अब्बान, लोकेन्द्र मन्त्रा, फिजा खान, जयश्री सेठी, विनोद शर्मा, शमशीर आदि अपने खास आवाज़़ और अंदाज़ की वजह से आवाज़़ की दुनिया में तहलका मचा रखा है।

विश्व में पहला एफएम रेडियो स्टेशन 1940 में अमेरिका में डब्लू वन एल्स ओजे नाम से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गयी। आज रेडियो जाॅकी की लोकप्रियता सारी दुनिया में छा गया है। एफएम आज युवाओं की पहली पसंद बनी हुयी है। जहां युवाओं को म्युजिक और मस्ती दोनों ही मिलता है।

एफएम का प्रसारण भी आकाशवाणी के प्रसारण से अधिक है। एफएम का प्रसारण 24 घंटे चलता रहता है जबकि आकाशवाणी पर 18 घंटे का ही प्रसारण होता है। एफएम रेडियो सिर्फ मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई महानगरों तक ही सीमित नहीं रह गए है।

विकासशील शहरों में इलाहाबाद, पुणे, इंदौर, भोपाल, जयपुर, बंगलौर,, भुवनेश्वर, जालधंर, अहमदाबाद, कानपुर, गुवहाटी, हैदराबाद, आगरा, लुधियाना, शिलांग जैसे शहरों में भी किया जा रहा है। अगले कुछ सालों में और देश के मध्यम शहरों तक इसके प्रसारण आरम्भ करने की योजना है।

 

#career, |redio jocky, रेडियो जॉकी में करियर,business mantra, #businessmantra

 

एफएम. के साथ विजुअल रेडियो का भी जमाना आने वाला है। यह रेडियो विदेशों में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। समझा यह जा रहा है, आनेवाले दिनों में एफएम को भी पीछे छोड़ देगा। इसके साथ ही इंटरनेट रेडियो भी लोकप्रिय हो रहा है।

 

आरजे के लिए योग्यता Qualification for R.J.

आरजे जाॅकी बनने के आयु 18 से 35 साल की होनी चाहिए। हिन्दी, उर्दू और अंगे्रजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा शब्दों का सही व शुद्ध उच्चारण की क्षमता, संगीत की अच्छी जानकारी व उसमें गहरी रूचि, नई जानकारी हासिल करना, हाजिर जवाबी, माहौल के मुताबिक आवाज में परिवर्तन लाने की कला, अच्छा शोध व लिखने की क्षमता, वीडियों प्लेयर व साउंड मिक्सिंग के बारे में पूरी जारकारी होना एक परफैक्ट आरजे जाॅकी की पहचान है।

 

आरजे चेक लिस्ट RJ check list

– आरजे के बोलने की अपनी एक अलग स्टाइल होनी चाहिए जो स्त्रोता को कुछ अलग मजा दें।
– बातचीत और हाजिर जवाबी ऐसी हो कि लोगों को मजा आना चाहिए।
– आवाज में झिझक नहीं होनी चाहिए वर्ना लोगों को वह आवाज सुनने में मजा नहीं आता है।
– आवाज के उतराव चढ़ाव की कला आनी चाहिए। एक ही पीच में बात करने से लोगों को मजा नहीं आता है।
– विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय मुहावरों, वाक्यों, भाषा, रीति रिवाज, धर्म आदि की भरपूर जानकारी होनी चाहिए।
– मिमिक्री भी कर लेता है तो यह उसके लिए प्लस प्वाइंट होता है।
– गाना खत्म होते ही सूत्र पकड़ कर बातों का सिलसिला बढ़ाने की खूबी होनी चाहिए।
– ट्राॅफिक बीट, जनसेवा उद्घोषणा तथा मुख्य समाचार लिखने व बोलने का अदांज रोचक होना चाहिए।

 

आरजे कैसे जगाएं आवाज का जादू RJ how to awaken voice magic

रेडियो जाॅकी का सबसे खास गुण होता है उसकी सुमधुर आवाज। वैसे तो आवाज प्रकृति की देन है पर इसे प्रशिक्षण व अभ्यास द्वारा सुधारा जा सकता है। यदि आप इस क्षेत्र में आना चाहते हैं तो कुछ बातों पर गौर करें।

– रेडियो पर बोलने वाले आर जे की आवाज कोे बड़े ध्यान से सुने। फिर उसे उसी लय और लहजे में बोलने का अभ्यास करें।
– समाचार को सुनकर उन्हंे बोलने का अभ्यास करंे।
– फिल्म स्टार, विलेन, कामेडियन आदि कलाकरों के डायलाॅग की नकल करें।
– अपने दोस्तों के सामने अपने बोलने का अंदाज पेश करें। उनकी प्रतिक्रिया मांगे।
– अपने उच्चारण, श्वास की लय पर ध्यान दें।
– मुंह को टेढ़ा मेढ़ा कर, दांतो को पीस कर, नाक द्वारा, गले को दबा कर बातें न करें।
– यदि आपके आवाज़ में त्रुटि है तो उसे सुधारने की कोशिश करें। इसके लिए गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करें। इससे गले के अंदर की कोशिकाएं खुलती है।
– पेंसिल को दांतों से सिगरेट की तरह पकड़ कर बोलने की कोशश करें। अभ्यास स्पष्ट होती है।
– पेट पर हाथ रखकर मुंह पूरा खोलकर ‘हा हा’ का उच्चारण करें। ऐसा करते वक्त ध्यान रहें, मुंह बंद न होने पाएं। ऐसा करने से आप लगातार बोलते वक्त थकेंगे नहीं। आवाज़ में भी सुधार हो जाएगा।

 

आरजे इनसे बचे Rj left

– चिल्लाकर बात न करंे। तेज आवाज़ में बात करने से व तेज आवाज़ वाली जगह पर बात करने पर आवाज खराब हो जाती है।
– तेज संगीत सुनने या बेसुरा आवाज में गाने से भी आवाज़ पर प्रभाव पड़ता है।
– यदि आप तनाव में है। अधिक थके हुए है। नींद पूरी नहीं है, तो भी आपकी आवाज़ खराब हो सकती है।
– पान, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, शराब या मादक द्रव्यों के प्रभाव से भी आवाज़ ख़राब हो जाती है।
– अधिक रोने या हंसने, सदमा पाने पर भी आवाज पर प्रभाव पड़ता है। इनसे बचने की कोशिश करें।
– अधिक ठंडी चीजें या अधिक गरम चीजें खाने से बचें। अधिक ठंडी या गर्म चीजें खाने से आवाज का सुरीलापन खराब हो जाता है।
– इसी तरह अधिक खट्टी, तीखी, कड़वी, मीठी चीजें खाने से भी आवाज पर असर पड़ता है।

 

आरजे किसके लिए RJ for whom

– रेडियो जाॅकी आकाशवाणी और एफएम के लिए अपनी सेवा दे सकता है।
– इसके अलावा फिल्मों, थिएटरों, विज्ञापनों और मंच संचालन भी कर सकते हंै।
– खूबसूरत आवाज के साथ दिखने में भी खूबसूरत है तो आप इलेक्ट्रानिक मीडिया में समाचार पढ़ने का काम भी मिल सकता है।
– रेडियो पर एफएम चैनल पर फुल टाइम या पार्ट टाइम जाॅब कर सकते हैं।

 

आरजे कैसे पाएं अवसर How to get RJ opportunity

आकाशवाणी के लिए हर 3-4 माह बाद रेडियो जाॅकी बनने के शौकीनों का आॅडिशन लिया जाता है। आॅडिशन टेस्ट की तिथि व समय पार्लियामेंट स्ट्रीट, नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाता है। आजकल रीजनल स्टेशनों पर भी आॅडिशन की शुरूआत हो गयी है। आॅडिशन के लिए ‘एनरोलमेंट फाॅर्म भी भरना होता है। इंटरव्यू में बोलने का अंदाज़ व शब्द समाथ्र्य कला परखा जाता है। सिलेब्रिटी इन्टरव्यू, डायल इन शो तथा मनोरंजनक विषयों पर चंद सेकेंड की लाइन बोलनी होती है।

आकाशवाणी द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थी को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण में सीडी प्लेयर के आपरेशन से लेकर मिक्सर व डी एटी (डिज़िटल आॅडियो टेक्नोलाॅजी) की जानकारी दी जाती है। रेडियो जाॅकी को औसतन 1 से 4 हजार रूपय की आमदनी प्रति कार्यक्रम के हिसाब से हो जाती है।

एमएम चैनल कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर उसका पेमेंट कार्यक्रम पर मिलने वाले विज्ञापन पर भी निर्भर करता है। यदि आप अपने कार्यक्रम द्वारा बेहतर विज्ञापन बटोर सकते है तो आपका पेमेंट भी बढ़ जाता है। इसके अलावा प्राइम टाइम शो पर ओर सुबह शाम के शो प्रस्तुत करने वालो को अच्छा पेमेंट दिया जाता है।

एफएम चैनलों पर फ्रीलांसर के रूप में भी काम किया जा सकता है। कैजुअल एनाउंसर की जगह तो हर चैनल में हमेशा उपलब्ध रहती है। कैजुअल एनाउंसर के रूप में काम करके प्राप्त किया गया अनुभव स्थायी नियुक्ति में काम आता है। एक बार रेडियो जौकी ने अपनी पहचान बना ली तो उसका भविष्य काफी उज्जवल होता है। जाने माने रेडियो जौकी को कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मन चाहा पेमेंट दिया जाता है।

आरजे प्रशिक्षण Rj training

रेडियो जाॅकी एक बोलचाल वाला क्षेत्र है। इसके लिए ना तो कोई सरकारी संस्थान है, ना ही कोई विशेष कोर्स। जनसंचार, रेडियो, टेलीविजन प्रसारण  या संपादन मिक्सिंग से संबंधित कोर्स करके आरजे बन सकते है। आजकल कुछ निजी संस्थाओं द्वारा रेडियो जाॅकी का कोर्स करवाया जा रहा है। वहां से प्रशिक्षण (Rj training) लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते है।

फ्रेंड्स, फिल्म व टीवी में रूचि रखने वालों के लिए career in acting की कटैगरी बनायी है। ग्लैमर की दुनिया में प्रवेश कैसे करें इस बारे में अधिक जानकारी के लिए ईबुक ‘टीवी और फिल्म में प्रवेश कैसे करें’ देख सकते हैं, ईबुक की कीमत मात्र 499/- रूपये है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 90398 28298 पर सुबह 11 से 2 बजे के बीच फोन करें। (Copyright Business Mantra)

Related posts

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.