Profile – M.K. Majumdar (Owner)

प्रोफाइल – M.K. Majumdar 

एम.के. मजूमदार

वरिष्ठ फिल्म रिपोर्टर | प्रखर लेखक | फिल्म जगत के विशेषज्ञ

 

एम.के. मजूमदार पत्रकारिता और लेखन जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने मुंबई में रहकर भारतीय फिल्म उद्योग (बॉलीवुड) को एक वरिष्ठ फिल्म रिपोर्टर के रूप में बहुत गहराई से कवर किया है। उनके पास ग्लैमर की दुनिया के ‘परदे के पीछे’ के सच, सितारों के संघर्ष और फिल्म निर्माण की बारीकियों का दशकों का अनुभव है।

एक प्रखर लेखक के रूप में उनकी अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें भारत के प्रतिष्ठित प्रकाशन गृहों से प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखनी और पत्रकारिता के अनुभव ने इस पुस्तक “कैमरे के पीछे से रेड कार्पेट तक का पूरा करें सफ़र” को एक ठोस आधार और पेशेवर दृष्टिकोण प्रदान किया है। इस पुस्तक के संकलन और शोध (Research) में उनका योगदान Miss India Apply Process, Modeling, Acting Career Growth Complete Roadmap इसे एक ‘पूर्ण मार्गदर्शिका’ बनाने में निर्णायक रहा है।

उनकी कुछ चर्चित पुस्तकें इस प्रकार हैं

  • ‘365 दिन खुश कैसे रहें’ (प्रभात प्रकाशन)
  • ‘Body Language’ (हिंदी एवं अंग्रेजी – प्रभात प्रकाशन)
  • ‘जो सोचे सो कैसे पायें’ (हिंदी और गुजराती – डायमंड बुक्स)
  • ‘अमीर बनने के 55 अचूक मंत्र’ (हिंदी, मराठी और बंगला में अनूदित – डायमंड बुक्स)
  • पत्रकारिता और सिनेमा: ‘फिल्म रिपोर्टिंग कैसे करें?’, ‘क्राइम रिपोर्टर कैसे बनें?’, ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’, ‘फिल्म और टीवी में कैसे प्रवेश करें?’ (हिंदी – डायमंड बुक्स)
  • ‘लव गुरु’ (हिंदी-Today and Tomorrow Publication, अंग्रेजी – महावीर प्रकाशन)।

पत्रकारिता और संपादन का अनुभव

देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं – सरिता, सरस सलिल, गृहशोभा, मुक्ता, चंपक, बालहंस, नंदन, कादम्बिनी, मेरी सहेली, मनोहर कहानियाँ, सत्य कथा, सच्ची दुनिया आदि में उनकी रचनाएं नियमित रूप से प्रकाशित होती रही हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, नवभारत, दिव्य हिमाचल, दैनिक ट्रिब्यून, प्रभात खबर, राजस्थान पत्रिका, लोकमत समाचार,दोपहर का सामना, ब्लिट्ज और राष्ट्रीय सहारा आदि जैसे अग्रणी समाचार पत्रों में उनके लेखों ने पाठकों के बीच एक अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने कई पत्रिकाओं के संपादन की कमान भी संभाली है, जिनमें प्रमुख हैं:

  • Today and Tomorrow (पाक्षिक)
  • Bollywood Style (फिल्म मासिक)
  • Police: The Real Hero (मासिक पत्रिका)
  • Feature Agency Editor: मीडिया टुडे, ब्यूटी प्लस, फिल्मी फीवर।

प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ (The Kohinoor Collection)

उनकी लेखनी की गूंज केवल हिंदी तक सीमित नहीं है, उनकी पुस्तकों का अनुवाद अंग्रेजी, बंगाली, मराठी और गुजराती सहित कई अन्य भाषाओं में हो चुके है।

 

youtube :- https://www.youtube.com

blogger :- https://businessmanatra.blogspot.in

website :-https://businessmaantra.com

linkedin :- https://www.linkedin.com/in/manoj-kumar-13495036

pinterest :-  www.pinterest.com/manoj2821